More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशबीना–आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेन सेवाएं परिवर्तित...

    बीना–आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग के चलते 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेन सेवाएं परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

    यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जारी की परिवर्तित मार्ग एवं तिथियों की जानकारी

    तीसरी रेल लाइन जुड़ने से बढ़ेगी यार्ड की क्षमता, रेल परिचालन होगा अधिक सुगम एवं दक्ष

    भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य के अंतर्गत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन के लिए कुछ यात्री ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

    रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी तिथियों में प्रभावित होने वाली 17 ट्रेन सेवाओं के परिवर्तित मार्ग एवं तिथियों की जानकारी जारी की गई है।

    1. गाड़ी संख्या 11703 रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 08, 11 एवं 13 अक्टूबर 2026 को रीवा से निर्धारित मार्ग के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–गुना जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–मक्सी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    2. गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 09, 12 एवं 14 अक्टूबर 2026 को डॉ. अंबेडकर नगर से मक्सी जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–गुना जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–बीना मालखेड़ी जंक्शन होकर रीवा जाएगी।

    3. गाड़ी संख्या 11465 वेरावल–जबलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 10 एवं 12 अक्टूबर 2026 को भोपाल–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    4. गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर–वेरावल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 09 एवं 12 अक्टूबर 2026 को इटारसी जंक्शन–भोपाल होकर संचालित होगी।

    5. गाड़ी संख्या 12185 रीवा–रानी कमलापति प्रतिदिन रीवांचल एक्सप्रेस
    दिनांक 08 एवं 14 अक्टूबर 2026 को कटनी जंक्शन–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    6. गाड़ी संख्या 12186 रानी कमलापति–रीवा प्रतिदिन रीवांचल एक्सप्रेस
    दिनांक 08 एवं 14 अक्टूबर 2026 को इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    7. गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर भोपाल पहुंचेगी।

    8. गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    9. गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 09, 12 एवं 15 अक्टूबर 2026 को इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    10. गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 09, 12 एवं 15 अक्टूबर 2026 को न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    11. गाड़ी संख्या 11633 भोपाल–चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    12. गाड़ी संख्या 11634 चोपन–भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर भोपाल पहुंचेगी।

    13. गाड़ी संख्या 22165 भोपाल–सिंगरौली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 10, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    14. गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
    दिनांक 09 एवं 13 अक्टूबर 2026 को न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी।

    15. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस
    दिनांक 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित मार्ग के बजाय भोपाल-संत हिरदाराम नगर–मक्सी जंक्शन–रूठियाई–कोटा होकर संचालित होगी। आगामी अवधि में यह परिवर्तन 06 से 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

    16. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल प्रतिदिन एक्सप्रेस
    दिनांक 01 से 14 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित मार्ग के बजाय कोटा–रूठियाई–मक्सी जंक्शन–संत हिरदाराम नगर-भोपाल होकर संचालित होगी। आगामी अवधि में यह परिवर्तन 06 से 14 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

    17. गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन प्रतिदिन गोंडवाना एक्सप्रेस
    दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को कटनी जंक्शन–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर संचालित होगी।

    सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि बीना एवं आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद दोनों स्टेशनों की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान एवं ठहराव का बेहतर प्रबंधन संभव होगा तथा रेल यातायात के संचालन में अधिक सुगमता आएगी। तीसरी रेल लाइन के जुड़ने से भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही रेल परिचालन की दक्षता, विश्वसनीयता एवं समयपालन में सुधार होगा।

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि 06 से 15 अक्टूबर 2026 के दौरान बीना क्षेत्र से होकर यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन का परिवर्तित मार्ग, ठहराव एवं समय अवश्य जांच लें। विशेष रूप से जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में पहले से आरक्षण कराया है, वे यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करें। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here