More
    Homeधर्म-समाजनवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? पंचांग से देखें...

    नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? पंचांग से देखें सुबह और दोपहर का घटस्थापना समय

    शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होने जा रहा है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर अपने मायके आती हैं. जो लोग व्रत रखकर मां दुर्गा का आह्वान करते हैं, वे घर पर कलश स्थापना करके 9 दिनों तक मातारानी के 9 स्वरूपों का पूजन करते हैं. कन्या पूजा और हवन करके मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त दो बार मिल रहा है. एक सुबह में और दूसरा दोपहर के समय में. कलश स्थापना का अर्थ है मां दुर्गा का अपने घर पर प्राण-प्रतिष्ठा करना, जिसमें कुछ नियमों का पालन जरूरी है. इस बार आपको भी नवरात्रि में कलश स्थापना करनी है तो आपको मुहूर्त के बारे में जान लें.
    शारदीय नवरात्रि 2026 प्रतिपदा तिथि मुहूर्त

    शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यानि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर शनिवार को रात 09:19 बजे से प्रारंभ होगी और 11 अक्टूबर रविवार को रात 9:30 बजे तक मान्य रहेगी. ऐसे में प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 11 अक्टूबर को 06:19 ए एम पर प्राप्त हो रहा है. ऐसे में शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रही है.
    कलश स्थापना का मुहूर्त 2026
    11 अक्टूबर को नवरा​त्रि कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह में 3 घंटे 52 मिनट तक है, वहीं दोपहर में इसके लिए 46 मिनट का ही शुभ मुहूर्त है.

    शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:40 ए एम से 05:30 ए एम तक है. इसमें स्नान करके व्रत और पूजा का संकल्प कर सकते हैं. उस दिन प्रातः सन्ध्या का समय 05:05 ए एम से 06:19 ए एम तक रहेगा. प्रतिपदा को अमृत काल दोपहर में 03:55 पी एम से 05:34 पी एम तक है, वहीं विजय मुहूर्त 02:04 पी एम से 02:50 पी एम तक है. शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा का निशिता मुहूर्त रात 11:43 पी एम से 12:33 ए एम तक रहेगा.

    शारदीय नवरात्रि 2026 प्रतिपदा का राहुकाल
    राहुकाल को एक अशुभ समय माना गया है. नवरात्रि के पहले दिन राहुकाल शाम में है. 04 बजकर 29 पी एम से 05 बजकर 56 पी एम तक राहुकाल रहेगा. इस समय में कोई शुभ कार्य न करें.
    शारदीय नवरात्रि 2026 सूर्योदय और सूर्यास्त
    प्रतिपदा वाले दिन सूर्योदय सुबह में 06 बजकर 19 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 56 मिनट पर है. उस दिन शुक्ल पक्ष का पहला दिन है, तो चंद्रोदय का समय सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर है, वहीं चंद्रास्त शाम को 06 बजकर 02 मिनट पर होगा.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here