More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़जॉब कार्ड से शंकर लाल को मिली रोजगार की नई उम्मीद

    जॉब कार्ड से शंकर लाल को मिली रोजगार की नई उम्मीद

    रायपुर :  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान ग्रामीण परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनवाड़वी निवासी शंकर लाल हरामे को वीबी-जी रामजी योजना के तहत जॉब कार्ड प्रदान किया गया। जॉब कार्ड मिलने से अब उन्हें योजना के अंतर्गत रोजगार प्राप्त करने और इससे जुड़े लाभ लेने का अवसर मिलेगा।

       जॉब कार्ड मिलने पर शंकर लाल के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जॉब कार्ड बन जाने से अब उन्हें गांव में ही रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सुविधा होगी। योजना के तहत कार्य मिलने पर उन्हें 300 रुपये की मजदूरी प्राप्त होगी, जो परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनेगी।

       शंकर लाल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में ही शासन की योजनाओं की जानकारी मिलने और पात्र लोगों को उनसे जोड़ने से ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन गांवों तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ रही है।

       उन्होंने कहा कि जॉब कार्ड उनके लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि रोजगार और आजीविका की नई उम्मीद है। अब गांव में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ लेकर वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर सकेंगे।

       शंकर लाल ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचने से ग्रामीणों को अपने जीवन को बेहतर बनाने का अवसर मिल रहा है।

       सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को ग्रामीणों के नजदीक लाकर पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here