More
    Homeधर्म-समाजपितृ पक्ष में लक्ष्मी पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

    पितृ पक्ष में लक्ष्मी पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

    पितृ पक्ष में लक्ष्मी पूजा करने के कई लाभ होते हैं।
    पितृ पक्ष में लक्ष्मी प्राप्ति के लिए या लक्ष्मी संबंधी प्रयोग वही कर सकते हैं, जिनके ऊपर पितृ पक्ष का बंधन नहीं है। यानी जो लोग श्राद्ध कर रहे हैं या पितृ पक्ष का पालन कर रहे हैं, ऐसे लोग ये प्रयोग नहीं कर सकते हैं।
    नियमित धन की प्राप्ति का प्रयोग-
    मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करें जिसमें उनके हाथों से धन गिर रहा हो।
    चित्र के समक्ष घी का एक बड़ा सा दीपक जलाएं।
    इसके बाद उनको इत्र समर्पित करें।
    वही इत्र नियमित रूप से प्रयोग करें।
    धन की बचत का प्रयोग-
    मां लक्ष्मी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें उनके पास अनाज की ढेरी हो।
    चावल की ढेरी पर लक्ष्मी जी का स्वरूप स्थापित करें।
    उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं, उनको चांदी का सिक्का अर्पित करें।
    पूजा के बाद उसी चांदी के सिक्के को अपने धन स्थान पर रख दें।
    कारोबार में धन की प्राप्ति का प्रयोग-
    लक्ष्मी जी के उस स्वरूप की स्थापना करें, जिसमें दोनों तरफ उनके साथ हाथी हों,
    लक्ष्मी जी के समक्ष घी के तीन दीपक जलाएं।
    मां लक्ष्मी को एक गुलाब का फूल अर्पित करें।
    पूजा के बाद उसी गुलाब को अपने धन वाली जगह पर रख दें, रोज इस गुलाब को बदलें।
    नौकरी में धन की बढ़ोत्तरी का प्रयोग-
    गणेश जी के साथ लक्ष्मी जी की स्थापना करें।
    गणेश जी को पीले और लक्ष्मी जी को गुलाबी फूल चढाएं।
    लक्ष्मी जी को अष्टगंध चरणों में अर्पित करें।
    नित्य प्रातः स्नान के बाद उसी अष्टगंध का तिलक लगाएं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here