More
    Homeराज्यबिहारचार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव,...

    चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    गया। गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव से चार दिनों से लापता 30 वर्षीय सोनू दास उर्फ सोहन का शव को धान के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, सोनू दास जितिया पर्व की शाम से ही घर से लापता था। परिजनों का कहना है कि उसी शाम मकसूदपुर गांव के कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद सोनू वापस घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने टिकारी थाना पहुंचकर उसके लापता होने की लिखित सूचना पुलिस को दी थी।

    – ईंट भट्ठे के पास धान के खेत में मिला शव
    सुबह करीब 10 बजे गांव से पूरब ईंट भट्ठे के पास धान के खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तेजी से गांव में फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव की पहचान सोनू दास उर्फ सोहन के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक की परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

    – मकसूदपुर में जांच के दौरान ग्रामीणों से झड़प की सूचना
    मामले की जांच के सिलसिले में मकसूदपुर पहुंची पुलिस टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों की हल्की झड़प होने की भी सूचना है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। परिजनों का आरोप है कि सोनू को घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई और शव को धान के खेत में फेंक दिया गया। वहीं, युवक की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    – पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
    पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर से निकलने के बाद सोनू कहां गया था और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और युवक के घर से निकलने से लेकर शव बरामद होने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here