More
    Homeराज्ययूपीराजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

    राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

    हाथरस ।  जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए अधिकारी गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ समयबद्ध लक्ष्य पूरा करें। बैठक में मुख्य एवं विविध देयों की वसूली, लंबित आरसी तथा तहसीलवार और विभागवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। कम वसूली वाले विभागों को बकाये की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने एआईजी स्टाम्प को बैनामे से पूर्व संबंधित गाटे का स्थलीय सत्यापन कर निष्पक्ष रिपोर्ट देने के निर्देश दिए और गलत रिपोर्ट मिलने पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी। वाणिज्य कर, स्टाम्प और आबकारी विभाग को वसूली बढ़ाने तथा खनन अधिकारी व एसडीएम को अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। मंडियों में किसानों की सुविधाएं सुनिश्चित करने, त्योहारों के मद्देनजर पटाखा दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कराने तथा अवैध एवं नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने लंबित आरसी की वसूली में तेजी लाने और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here