More
    Homeराज्यगुजरातअहमदाबाद में पौधारोपण अभियान का बड़ा पड़ाव, AMC ने लगाए 50 लाख...

    अहमदाबाद में पौधारोपण अभियान का बड़ा पड़ाव, AMC ने लगाए 50 लाख पौधे

    भाड़ज (अहमदाबाद)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद के भाड़ज में ‘सेवा, संकल्प और समर्पण अभियान’ के तहत वृक्षारोपण किया। अहमदाबाद महानगर पालिका (AMC) ने ‘मिशन फाइव मिलियन ट्रीज’ के अंतर्गत पचास लाख पौधे लगाने के अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इस अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल और महापौर हितेश बारोट सहित कई गणमान्य लोग भी सक्रिय रूप से सहभागी हुए। पौधारोपण से पहले मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों के साथ सहजता से संवाद भी किया।

    एक लाख से अधिक पौधों से सजा भाड़ज प्लांटेशन प्लॉट

    लगभग 85,000 वर्ग मीटर में फैले भाड़ज प्लांटेशन प्लॉट के 66,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे रोपे गए हैं। इस परिसर में 38 से अधिक प्रकार के पौधे लगाए गए हैं और विशेष रूप से ‘त्रिफला वन’ भी विकसित किया गया है।

    कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

    इस अवसर पर सांसद दिनेश मकवाणा, उप महापौर अंजू शाह, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष कमलेश पटेल, राजनीतिक अग्रणी प्रेरक शाह, स्थानीय विधायकगण, मनपा आयुक्त बंछानिधि पानी सहित एएमसी के कई अधिकारी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    2019 से शुरू हुए अभियान की बड़ी उपलब्धि

    उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद महानगर पालिका ने वर्ष 2019 में ‘मिशन मिलियन ट्रीज’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद से हर वर्ष इस मिशन के लक्ष्य में मिलियन के हिसाब से वृद्धि की जाती रही, और इस वर्ष एएमसी ने पचास लाख पौधे लगाने के इस बड़े संकल्प को सफलतापूर्वक पूरा कर दिखाया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here