More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशCBI के जाल में फंसी केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य, रिश्वत लेते रंगे...

    CBI के जाल में फंसी केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    इटारसी। मध्यप्रदेश के इटारसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी), भोपाल की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई की इस टीम ने विद्यालय की प्राचार्य श्रद्धा पाठक को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिससे शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

    बकाया बिलों के भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत

    सामने आई जानकारी के अनुसार, भोपाल की एक फर्म को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में रेनोवेशन (नवीनीकरण) का काम मिला था। यह कार्य सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से जारी किए गए वर्क ऑर्डर के तहत किया जाना था। आरोप है कि विद्यालय की प्राचार्य श्रद्धा पाठक ने इसी फर्म के बकाया बिलों का भुगतान जारी करने के एवज में तीन लाख रुपये की अनुचित रिश्वत की मांग की थी।

    सीबीआई की टीम ने शिकंजा कसकर की कार्रवाई

    प्राचार्य द्वारा लगातार रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर फर्म से जुड़े संबंधित पक्षों ने मामले की शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, भोपाल से की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए प्राचार्य श्रद्धा पाठक को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। इस पूरे मामले में विद्यालय के एक अन्य कर्मचारी की संलिप्तता और भूमिका भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here