More
    Homeराजस्थानजयपुरदावत में खाना खाने के बाद 250 लोगों की हालत बिगड़ी, कई...

    दावत में खाना खाने के बाद 250 लोगों की हालत बिगड़ी, कई बच्चे अस्पताल में भर्ती

    पाली। पाली शहर के प्यारा चौक क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दावत के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने के बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। देर रात तक करीब 250 लोगों के बीमार होने की सूचना सामने आई है, जिनमें कई बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

    भोजन के बाद बिगड़ी तबीयत, ट्रोमा सेंटर में जुटी भीड़

    जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 'छिपों की ढाल' में आयोजित एक भोज में बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया था। रात करीब 12 बजे के बाद लोगों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी और परिजन उन्हें लेकर अस्पताल दौड़ पड़े। पाली शहर के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में मरीजों की भारी भीड़ जुटने के कारण अतिरिक्त चिकित्सकों को आपातकालीन सेवाओं के लिए बुलाना पड़ा।

    बच्चों की संख्या अधिक, अस्पतालों में बढ़ाई गई व्यवस्था

    बीमारों में बच्चों की अधिक संख्या होने के कारण परिजनों की चिंता काफी बढ़ गई। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि कई अन्य पेट दर्द, उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बांगड़ अस्पताल के साथ-साथ शहर के अन्य अस्पतालों में भी विशेष उपचार की व्यवस्था की गई। बांगड़ अस्पताल में 41 मरीजों और जनरल अस्पताल में 12 मरीजों को भर्ती किए जाने की पुष्टि हुई है।

    अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती

    मरीजों की भारी भीड़ को संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन को युद्धस्तर पर कदम उठाने पड़े। प्रिंसिपल एवं नियंत्रक डॉ. ओपी सुथार के अनुसार, स्थिति से निपटने के लिए 15 अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई और मेडिकल कॉलेज से भी प्रोफेसरों को बुलाया गया। ट्रोमा सेंटर समेत विभिन्न वार्डों में मरीजों का तेजी से उपचार शुरू किया गया।

    खाद्य नमूनों की जांच से खुलेगा राज

    प्राथमिक तौर पर इस सामूहिक बीमारी की वजह दावत के भोजन को माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन द्वारा खाद्य नमूनों को एकत्रित कर गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here