जैन भवन में योगाभ्यास, अभिषेक और प्रवचनों के साथ हुआ शुभारंभ, जीवन के प्रति जागरूकता और आध्यात्मिक ज्ञान पर केंद्रित रहेंगे दोनों दिन के कार्यक्रम
अलवर। शहर के स्कीम नंबर 10 स्थित जैन भवन में चातुर्मास कर रहे मुनि सौम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में शनिवार से दो दिवसीय जे.ओ.वाई. (जॉय) वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। सुबह 6 बजे उद्घाटन सत्र के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवन को सार्थक दिशा देना और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ना है।
योगाभ्यास और धार्मिक अनुष्ठानों से शुरुआत
जैन पत्रकार महासंघ, अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा सहित धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद मुनि सौम्य सागर जी महाराज के प्रवचन हुए, जिनमें उन्होंने जीवन को वास्तविक रूप देने और अपने भीतर जागरूकता विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
जीवन को समझने और जीने की कला पर होंगे सत्र
मुनि सौम्य सागर जी महाराज ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन लोगों में जीवन के प्रति जागरूकता लाने और जीवन को बेहतर ढंग से समझने के उद्देश्य से किया गया है। दोनों दिन सुबह से शाम तक विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन मुनिश्री के दो प्रवचन सत्र हुए।
कार्यशाला में जीवन जीने की कला के साथ आध्यात्मिक ज्ञान और आत्मचिंतन से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जा रही है। इसमें अलवर के अलावा अन्य क्षेत्रों से आए प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।
सुशील जैन सीए हैं कार्यक्रम संयोजक
कार्यक्रम के संयोजक सुशील जैन सीए ने बताया कि कार्यशाला के पुण्यार्जक परिवार सुशील जैन-अजीत जैन हैं। आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


