More
    Homeराजस्थानखैरथलदीपावली पर किशनगढ़बास में सफाई का खाका तैयार, नए इंतजामों पर मंथन

    दीपावली पर किशनगढ़बास में सफाई का खाका तैयार, नए इंतजामों पर मंथन

    अध्यक्ष विश्वास यादव ने वार्डवार मांगे सुझाव, दीपावली पर खराब लाइटों को बदलने और विशेष अभियान चलाने के निर्देश

    किशनगढ़बास। दीपावली के त्योहार पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोशनी से जगमग बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को नगरपालिका सभागार में अध्यक्ष विश्वास यादव की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर की सफाई, कचरा निस्तारण, नालियों की सफाई और खराब स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए पार्षदों से सुझाव मांगे गए।

    बैठक में अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा, उपाध्यक्ष कंचन लखयाणी, पालिका अभियंता, नगरपालिका कर्मचारी और सभी पार्षद मौजूद रहे। चर्चा के दौरान अलग-अलग वार्डों की स्थिति की जानकारी लेकर दीपावली से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

    वार्डों की समस्याओं पर अध्यक्ष ने दिए निर्देश

    अधिशाषी अधिकारी पूजा शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष विश्वास यादव ने पार्षदों के साथ वार्डवार सफाई और रोशनी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी वार्ड में सफाई या प्रकाश व्यवस्था को लेकर परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    अध्यक्ष ने कहा कि सफाई और लाइट से संबंधित शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान किया जाए। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए, ताकि नागरिकों को दीपावली के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

    नए टेंडर से सुधरेगी सफाई और रोशनी व्यवस्था

    ईओ पूजा शर्मा ने बताया कि नगरपालिका में सफाई और लाइट व्यवस्था से जुड़े वर्तमान ठेकों की अवधि पूरी हो चुकी है। दोनों व्यवस्थाओं के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा रही है।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि दीपावली से पहले विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने की कार्रवाई कर शहर में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

    नगरपालिका की इस बैठक का उद्देश्य त्योहार से पहले शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना और पार्षदों के सुझावों के आधार पर वार्डों की समस्याओं का समाधान करना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here