More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध

    रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, गरीबों के कल्याण और किसानों के सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक रही है। इसी सेवा भाव के अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उपयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में योजना का लाभ लेकर महासमुंद जिले के कृषक समृद्ध हो रहे हैं।

    महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम डोंगरीपाली निवासी मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग किया। इस राशि से उन्होंने बैल जोड़ी खरीदी, जिसका उपयोग अब वे अपने कृषि कार्यों में कर रहे हैं। योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक साधन जुटाने में मदद की है। अब तक 23 किस्त प्राप्त हो चुका है।

    इसी तरह विकासखंड बसना के ग्राम बड़ेसाजापाली के कृषक हिमांशु बंजारे अपने 1.40 हेक्टेयर कृषि भूमि के साथ 10 एकड़ में रेगहा खेती करते है। कृषक बंजारे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने इस राशि का उपयोग खेती के लिए खाद, बीज, दवाई सहित अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने में किया। इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में सहयोग मिला।

    उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 1 लाख 26 हजार 154 किसानों को अब तक कुल 23 किस्तों के माध्यम से 25 करोड़ 23 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। यह सहायता जिले के किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी बन रही है। योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं और खेती-किसानी को आगे बढ़ाने में सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here