More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़जिला चिकित्सालय, अंबिकापुर के आयुष चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

    जिला चिकित्सालय, अंबिकापुर के आयुष चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

    रायपुर : जिला चिकित्सालय, अंबिकापुर परिसर स्थित आयुष चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को किया गया। कलेक्टर महोदय के निर्देश एवं मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (ब्डभ्व्) के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत भवन का नवीनीकरण कराया गया है। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थान की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

    भवन के नवीनीकरण से आयुष चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को अधिक व्यवस्थित एवं सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। सुव्यवस्थित एवं बेहतर आधारभूत संरचना स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ-साथ मरीजों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर. सी. आर्या, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एस. सरुता एवं सिविल सर्जन डॉ. जे. के. रेलवानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों ने स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों की आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। जिला चिकित्सालय, अंबिकापुर परिसर स्थित आयुष चिकित्सालय के भवन का नवीनीकरण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आयुष चिकित्सा सेवाओं के सुचारु संचालन तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here