More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशपत्ता गोभी में सांप निकलने से डरा परिवार, डॉक्टर ने बताया इसे...

    पत्ता गोभी में सांप निकलने से डरा परिवार, डॉक्टर ने बताया इसे जानलेवा

    शहडोल। अगर आप भी बारिश के मौसम में पत्ता गोभी खाने का शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है, क्योंकि यह खबर आपको हैरान और परेशान कर सकती है। जैतपुर के खोडरी गांव में पत्ता गोभी के अंदर सांप मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने इस जानलेवा बताया है।

    जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के खोडरी गांव के रहने वाले शमीम खान ने बताया कि बारिश के मौसम में सब्जियों की मारामारी है, उन्होंने कहा कि वह कमता बाजार रविवार शाम पहुंचे थे, जहां से उन्होंने 1 किलो पत्ता गोभी खरीदी और सोमवार की सुबह उनके घर में सब्जी बनने की तैयारी शुरू हो गई। शमीम खान ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार की सुबह रोज की तरह तकरीबन 9:00 बजे सब्जी बनाने के लिए घर में रखी पत्ता गोभी को चाकू से काटा तो उसमें बीच से एक लंबा सा कीड़ा निकला, जिसे देख वह डर गई और पति को आवाज लगाकर बुलाया, पति शमीम ने जब इस कीड़े को पत्ता गोभी के अंदर रेंगते देखा तो वह भी हैरान रह गए।

    पुराने लोगों ने की पहचान

    जिसके बाद पत्ता गोभी को लेकर परिवार बाहर निकाला और आसपास के लोगों को बुलाया गया, तभी बगल में मौजूद एक बुजुर्ग महिला एवं अन्य ने इसे गौर से देखा और बताया कि यह एक सांप है, जिसे गांव की भाषा में अंधरी सांप भी कहा जाता है। घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्ता गोभी के बीच के हिस्से में सांप रेंगते हुआ दिखाई दे रहा है। गांव के लोग पत्ता गोभी खाने में अब डर रहे हैं। शमीम और उनके परिवार का कहना है कि हम अब कभी भी पत्ता गोभी का सेवन नहीं करेंगे, क्योंकि यह जानलेवा भी हो सकता है।

    हो सकता है खतरनाक

    जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह सेंगर से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह एक जहरीला कीड़ा है। जिसे गांव की भाषा में अंधरी सांप कहा जाता है। अगर इसे सब्जियों के साथ खा लिया जाए तो उससे लोगों की जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में यह आम बात है। पत्तियों वाली सब्जियों में यह कीड़े पाए जाते हैं। इस मौसम में उन्हें ने कहा अच्छे से सब्जियों को धुलने के बाद ही उनका उपयोग किया जाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here