More
    Homeमनोरंजनबिग बॉस 20 के घर में अब शुरु होगा मनोरंजन और विवादों...

    बिग बॉस 20 के घर में अब शुरु होगा मनोरंजन और विवादों का नया दौर

    मुंबई । ‘बिग बॉस 20’ में अब मनोरंजन और विवादों का नया दौर शुरू होने वाला है। अभिनेता मनीष गोयल बिग बॉस के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मनीष गोयल हाल ही में अभिनेत्री रुपाली गांगुली के साथ नजर आए थे। शो में राघव सिंह का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी पहचान मजबूत की है।
     10 अक्टूबर को प्रसारित वीकेंड का वार एपिसोड में मनोरंजन और ड्रामे के बीच अब आगामी एपिसोड को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। निर्माताओं ने प्रोमो जारी कर मनीष गोयल की वाइल्ड कार्ड एंट्री की जानकारी दी है। उनकी एंट्री ऐसे समय में हो रही है, जब घर के सदस्यों के बीच पहले से ही कई मुद्दों पर विवाद और टकराव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में नए प्रतियोगी के आने से घर के समीकरण बदलने की संभावना है। मनीष गोयल टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह पिछले करीब दो दशकों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्हें ‘भाभी’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से पहचान मिली। इन शोज में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। इसके अलावा वह ‘देवी’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘आयुष्मान भव’, ‘तंत्र’ और ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। टेलीविजन के साथ मनीष गोयल ने फिल्मों में भी काम किया है, हालांकि उन्हें छोटे पर्दे पर ज्यादा लोकप्रियता मिली। धारावाहिक ‘अनुपमा’ में राघव सिंह की भूमिका ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया।
    रुपाली गांगुली के साथ उनके अभिनय को लेकर दर्शकों के बीच दिलचस्पी बढ़ी और अब बिग बॉस में उनकी एंट्री की खबर सामने आई है। बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि वे पहले से बने समीकरणों को चुनौती दे सकते हैं। नए सदस्य के आने से घर में दोस्ती, रणनीति और प्रतिस्पर्धा के नए रंग देखने को मिल सकते हैं। मनीष गोयल घर के सदस्यों के साथ किस तरह तालमेल बैठाते हैं और किन प्रतियोगियों के करीब आते हैं, इस पर दर्शकों की नजर रहेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here