More
    Homeखेलशाइ होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248...

    शाइ होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रन का लक्ष्य, 20 ओवर में बनाए 247 रन

    हैदराबाद।   वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए। अब भारत को जीत के लिए 248 रन बनाने होंगे।
    वेस्टइंडीज की ओर से शाइ होप ने शानदार शतक जड़ते हुए 50 गेंदों पर 102 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और नौ छक्के शामिल रहे। होप ने 204 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को दबाव में रखा। शरफेन रदरफोर्ड ने भी 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे।
    शिमरन हेटमायर ने महज 12 गेंदों पर 33 रन बनाए। वहीं, रोवमन पॉवेल ने 17 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। जेवेल एंड्रयू ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने अतिरिक्त के रूप में 18 रन भी हासिल किए।
    भारत की ओर से प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। प्रिंस यादव ने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जबकि अक्षर पटेल ने 45 और अर्शदीप सिंह ने 52 रन खर्च किए। मयंक यादव ने चार ओवर में 52 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here