More
    Homeराजस्थानजयपुरमुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक के प्रारंभिक...

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक के प्रारंभिक स्वरूप का अनावरण किया

    जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में आईआईएएस शासन सूचकांक के प्रारंभिक स्वरूप का अनावरण किया। यह कार्यक्रम इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के 2026 सम्मेलन के दौरान आयोजित हुआ।

    छह प्रमुख आयामों और 50 संकेतकों पर 164 देशों का आकलन

    यह सूचकांक 50 संकेतकों और आठ स्रोतों के आधार पर शासन के छह प्रमुख आयामों पर 164 देशों का आकलन करता है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझने और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए वैश्विक स्तर पर एक आधार उपलब्ध कराना है।

    वैश्विक शासन सुधारों में आईआईएएस की शोध पहल

    आईआईएएस के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास के नेतृत्व में यह सूचकांक संस्थान की एक शोध परियोजना के तहत विकसित किया गया है। संस्थान के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. मार्को डे ला क्रूज इसके लिए विभिन्न देशों की शासन व्यवस्था का आकलन कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य शासन सुधारों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में आईआईएएस की भूमिका को मजबूत बनाना है।

    सियोल सम्मेलन में होगा औपचारिक शुभारंभ

    एथेंस में सूचकांक की प्रारंभिक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। इसका औपचारिक शुभारंभ सियोल में आयोजित होने वाले आईआईएएस-2026 सम्मेलन में होगा। सम्मेलन में आकलन की संपूर्ण पद्धति, निष्कर्ष और विभिन्न देशों की तुलनात्मक स्थिति प्रस्तुत की जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here