More
    Homeबिजनेसरुपया 20 पैसे मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर खुला

    रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर खुला

    मुंबई। रुपया डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाजार ‎विश्लेषकों के मुता‎बिक अमेरिकी डॉलर में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संरचनात्मक विदेशी मुद्रा हस्तक्षेपों से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की तेजी को सीमित कर दिया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.75 प्रति डॉलर पर खुला। फिर मजबूत होकर 94.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की बढ़त है। रुपया गुरुवार को 18 पैसे की बढ़त के साथ 94.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.54 प्रतिशत टूटकर 102 पर आ गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here