More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसैम कॉलेज के गरबा कार्यक्रम में विवाद, दो मुस्लिम युवकों को पकड़ा

    सैम कॉलेज के गरबा कार्यक्रम में विवाद, दो मुस्लिम युवकों को पकड़ा

    भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज में आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दो मुस्लिम युवकों के कार्यक्रम में प्रवेश करने का मामला सामने आया। जैसे ही उपस्थित लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर हिंदू संगठन बजरंग दल के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

    तिलक लगाकर पहुंचे थे युवक और कॉलेज फैकल्टी पर आरोप

    यह पूरी घटना 16 अक्टूबर की बताई जा रही है। बजरंग दल के विद्यार्थी प्रमुख पुष्पराज यादव ने इस मामले की शिकायत बिलखिरिया पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के अनुसार, सैम कॉलेज में रात करीब 8:30 बजे गरबा चल रहा था, जिस दौरान वहां फिल्मी गानों पर अश्लील नृत्य भी किए जा रहे थे। इसी बीच कार्यक्रम में दो ऐसे मुस्लिम युवक मिले जो माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे हुए थे।

    बजरंग दल के पदाधिकारी ने कॉलेज फैकल्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने फिल्मी गानों पर डांस कर रहे युवकों को समझाने और गाना बंद करने को कहा, तो वहां मौजूद युवकों ने उनसे बहस शुरू कर दी। यादव का आरोप है कि कॉलेज फैकल्टी ने मुस्लिम युवकों का पक्ष लिया और फैकल्टी सदस्य नीरज गुप्ता ने बाउंसर्स के जरिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जबरन परिसर से बाहर निकलवा दिया।

    पुलिस को सौंपे गए युवक, FIR की मांग

    विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों मुस्लिम युवकों को पुलिस को सौंपते हुए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here