शरदीय नवरात्र पर चक्रधारी हनुमानजी सेवार्थ समिति की पहल, रक्तदान को बताया जीवन बचाने वाला महादान; मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को श्री चक्रधारी हनुमानजी सेवार्थ समिति की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शिरकत की। उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए इस पहल को मानव सेवा का सराहनीय कार्य बताया।
रक्तदान से मिलती है जरूरतमंदों को जीवन की उम्मीद
राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि शरदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा देगा। रक्तदान महादान है, जो जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति को जीवनदान देने में सहायक बनता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में युवाओं की निरंतर बढ़ती भागीदारी विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है। समाज के सभी वर्गों को रक्तदान के लिए आगे आकर बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।
मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
रक्तदान शिविर से पहले संजय शर्मा ने बाला किला स्थित श्री चक्रधारी हनुमानजी मंदिर, भगवान सीतारामजी मंदिर और काली माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।
शरदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


