More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशरतलाम आ रही टैंकर मालगाड़ी में आग से मचा हड़कंप, रेलवे ने...

    रतलाम आ रही टैंकर मालगाड़ी में आग से मचा हड़कंप, रेलवे ने समय रहते संभाले हालात

    रतलाम| मध्य प्रदेश के रतलाम रेल मंडल से एक बेहद डरावनी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार रात वडोदरा से रतलाम आ रही एक ऑयल टैंक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। यह पूरी घटना बजरंगगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी के टैंकर में आग देखते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों और रेलवे अधिकारियों के बीच अफरा-तفري मच गई और हड़कंप का माहौल बन गया।

    आग लगते ही बजा दुर्घटना सायरन और पाया गया काबू

    जैसे ही रेलवे कंट्रोल को चलती मालगाड़ी में आग लगने की खबर मिली, तुरंत दुर्घटना सायरन बजा दिया गया। सायरन बजते ही रतलाम रेलवे स्टेशन से तुरंत दुर्घटना राहत ट्रेन को मौके के लिए रवाना किया गया। हालांकि राहत ट्रेन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय कर्मचारियों और दमकल की मदद से आग पर पूरी तरह पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई।

    रतलाम रेल मंडल में तीन दिन में हुआ तीसरा बड़ा हादसा

    रतलाम रेल मंडल में लगातार हादसे होने से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। बीते तीन दिनों के भीतर यह लगातार तीसरा हादसा है। पहला हादसा गुरुवार रात सेजावता-बंजली बायपास फाटक पर हुआ था, जहां बंद फाटक के बीच आई कार से पैसेंजर ट्रेन टकरा गई थी। इसके बाद शुजालपुर में एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रॉली को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो रेल कर्मचारियों की जान चली गई थी।

    लगातार हो रही घटनाओं से रेल यात्रियों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    तीन दिनों के भीतर लगातार हुए इन हादसों ने रेलवे प्रशासन की नींद उड़ा दी है। रेल कर्मचारियों की मौत और अब चलती मालगाड़ी के पेट्रोल टैंकर में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। रतलाम के स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि रेलवे को पटरियों और ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की खतरनाक लापरवाही और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here