More
    Homeराजस्थानखैरथलवर्दी का मान, नारी शक्ति का सम्मान: प्रोबेशन पूरी कर घोड़ी पर...

    वर्दी का मान, नारी शक्ति का सम्मान: प्रोबेशन पूरी कर घोड़ी पर सवार होकर विदा हुईं  डीएसपी नेहा मीना

    प्रोबेशन पूरा होने पर थाना परिसर में जुटे पुलिसकर्मी, व्यापारी और कस्बेवासी; भावुक हुईं अधिकारी

    किशनगढ़ बास। पुलिस थाना किशनगढ़ बास में रविवार को एक पल कुछ क्षण का ऐसा भावुक करने वाला रहा जब यहां से  प्रोबेशन काल पूरा कर विदाई लेकर जा रहीं डीवाईएसपी नेहा मीना को अधिकारियों ने साफा पहनाकर घोड़ी पर बिठाकर थाने से विदाई की। इससे भी भावुक करने वाला पल तब था जब व्यापारी व आमजन भी हाथों में गुलदस्ते लेकर नेहा मीना को विदाई देने के लिए पहुंचे थे। यह पल नेहा मीणा के लिए भावुक कर देने वाला रहा।

    पुलिस का चेहरा अक्सर सख्त माना जाता है, लेकिन इस विदाई ने समाज और पुलिस दोनों में एक नया संदेश दिया। किशनगढ़ बास वृत्त कार्यालय में तैनात प्रोफेशनल डीवाईएसपी नेहा मीना के परीक्षा काल पूर्ण होने पर सीओ लाल सिंह यादव और थानाधिकारी शेर सिंह चौधरी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने उन्हें साफा बांधकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कार्यकाल की प्रशंसा की। इसके बाद पुलिस अधिकारी नेहा मीणा को फूल मालाओं से सजी घोड़ी पर बिठाकर राजसी अंदाज में थाने से विदा किया गया।

    इस मौके पर अभूतपूर्व सम्मान से अभिभूत डीवाईएसपी नेहा मीना ने कहा कि किशनगढ़ बास के कस्बेवासियों और पुलिस परिवार से जो अपार स्नेह और सम्मान मिला है, वह जीवनभर याद रहेगा। उन्होंने कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि एक नए दायित्व की शुरुआत है और यहां से मिले अनुभव आगे भी सेवा का मार्ग दिखाते रहेंगे।

    कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी नेहा मीना का सीएलजी सदस्य, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने शॉल, गुलदस्ते भेंट कर उनके कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर एएसआई ज्ञानचंद, अशोक, विजयपाल, कृष्ण चंद्र, हेड कांस्टेबल रमेश मीणा, कमलेश, बृजमोहन, विनोद, रामसिंह, मेघसिंह सहित समस्त थाना स्टाफ के अलावा सीएलजी सदस्य व गणमान्य लोग सुधीर सिंह बारेठ, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लखयाणी, पूर्व प्रधान विनय व्यास, सैयद रहमत शाह अल्वी, दारा सिंह, जेकम सरपंच, एडवोकेट मनीषा चौधरी, रजवंत कौर, आरती व आदि मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here