More
    Homeराजस्थानजयपुरपल्लीवाल जैन महासभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय, तीन पदों पर नौ...

    पल्लीवाल जैन महासभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला तय, तीन पदों पर नौ प्रत्याशी मैदान में

    अध्यक्ष, महामंत्री और अर्थमंत्री पदों के चुनाव में उम्मीदवारों ने तेज की संपर्क मुहिम, 15 नवंबर को जयपुर में होगा मतदान

    जयपुर। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार रात अध्यक्ष, महामंत्री और अर्थमंत्री पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। तीनों पदों पर तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान 15 नवंबर को जयपुर के सांगानेर स्थित जैन सुबोध गर्ल्स पीजी कॉलेज में होगा।

    अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला

    अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें जयपुर के शिखर चन्द कोटिया, आगरा के सुनील कुमार जैन (ठेकेदार) और अछनेरा के विनोद कुमार जैन शामिल हैं।

    • शिखर चन्द कोटिया — पिता कन्हैया लाल जैन, जयपुर
    • सुनील कुमार जैन (ठेकेदार) — पिता जयन्ती प्रसाद जैन, आगरा
    • विनोद कुमार जैन — पिता बाबू लाल जैन, अछनेरा

    महामंत्री पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला

    महामंत्री पद पर भी तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इस पद के लिए अलवर, जयपुर और नौगांव से जुड़े प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

    • अमित जैन — पिता त्रिलोक चन्द जैन, अलवर
    • रवि जैन — पिता हीरालाल जैन, जयपुर
    • सुरेश कुमार जैन — पिता फूल चन्द जैन, नौगांव, अलवर

    अर्थमंत्री पद पर भी तीन प्रत्याशी आमने-सामने

    अर्थमंत्री पद के लिए आगरा के देवेश जैन, ग्वालियर के पराग जैन और जयपुर के सुशील कुमार जैन (सुशील जैन टिल्लू) के बीच मुकाबला होगा।

    • देवेश जैन — पिता त्रिलोक चन्द जैन, आगरा
    • पराग जैन — पिता सुरेश चन्द जैन, ग्वालियर
    • सुशील कुमार जैन (सुशील जैन टिल्लू) — पिता कैलाश चन्द जैन, जयपुर

    समाजबंधुओं से संपर्क में जुटे प्रत्याशी

    नामांकन सूची अंतिम होने के बाद अब सभी नौ प्रत्याशियों ने समाजबंधुओं से संपर्क साधने और समर्थन जुटाने की कवायद तेज कर दी है। चुनाव को लेकर पल्लीवाल जैन समाज में उत्साह देखा जा रहा है। आगामी 15 नवंबर को होने वाला मतदान महासभा की नई कार्यकारिणी के चयन की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here