More
    Homeदुनियाबांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, अपने वतन को लेकर कही भावुक बात

    बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, अपने वतन को लेकर कही भावुक बात

    ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने दिसंबर में अपने देश वापस लौटने के संकल्प को एक बार फिर दोहराया है। वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए 79 वर्षीय हसीना ने कहा कि उन्हें गिरफ्तारी, प्रताड़ना या मौत का कोई डर नहीं है और मातृभूमि लौटना उनकी बड़ी जिम्मेदारी है। ज्ञात हो कि अगस्त 2024 में सत्ता गंवाने के बाद से वे भारत में रह रही हैं।

    मौत की सजा और प्रत्यर्पण की मांग

    बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने पिछले साल नवंबर में 2024 के प्रदर्शनों के दौरान हुई कार्रवाई के मामले में शेख हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। हसीना ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताया है। ढाका द्वारा उनके प्रत्यर्पण की मांग पर नई दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि इस पर कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के तहत विचार किया जा रहा है।

    मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप

    इस कार्यक्रम के दौरान शेख हसीना ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फंडिंग रोकने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे पैसा गलत हाथों में जाने से रुकेगा। उन्होंने तारिक रहमान के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, जबरन वसूली और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार बढ़ने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here