More
    Homeराजस्थानअलवरस्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, अजमेर आरआरबी संभालेगा जिम्मा

    स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, अजमेर आरआरबी संभालेगा जिम्मा

    अजमेर। भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) अजमेर इसी महीने 1,200 से अधिक स्टेशन मास्टर पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने जा रहा है। इस अखिल भारतीय भर्ती परीक्षा के संचालन का पूरा जिम्मा इस बार पहली बार अजमेर भर्ती बोर्ड को सौंपा गया है। माना जा रहा है कि इस देशव्यापी परीक्षा में देशभर से 25 लाख से भी अधिक परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे।

    अजमेर बोर्ड को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    देशभर के विभिन्न मंडलों में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड संचालित हो रहे हैं। इन सभी बोर्डों के अंतर्गत आने वाले आवेदकों के लिए एक साथ पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना अजमेर बोर्ड के लिए एक बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी होगी। यद्यपि, अजमेर बोर्ड इससे पूर्व भी पूरे देश के रेल कर्मचारियों के लिए ग्रुप-बी कैडर की भर्ती परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित करा चुका है।

    आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, भर्ती से जुड़ा विज्ञापन चालू माह में ही प्रकाशित कर दिया जाएगा और रिक्तियों की संख्या 1,200 के पार रहने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन की खिड़की भी खोल दी जाएगी।

    एनटीपीसी से अलग स्वतंत्र परीक्षा

    स्टेशन मास्टर पद की चयन प्रक्रिया में इस बार एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्व में स्टेशन मास्टर पदों की भर्ती नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की अन्य श्रेणियों के साथ संयुक्त रूप से कराई जाती थी। हालांकि, इस बार रेल मंत्रालय ने स्टेशन मास्टर के पदों के लिए पृथक से विज्ञापन निकालने का निर्णय लिया है, जिसके तहत यह परीक्षा पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से संपन्न कराई जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here