More
    Homeमोहम्मदपुर में 25वीं रामलीला का बल्ली पूजन, धर्म ध्वजा फहराकर मंचन का...

    मोहम्मदपुर में 25वीं रामलीला का बल्ली पूजन, धर्म ध्वजा फहराकर मंचन का शुभारंभ

     

    25 साल से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ग्रामीणों ने लिया भव्य आयोजन का निर्णय
    नौगावां। नौगांवा तहसील के गगाँव मोहम्मदपुर में 25वें वर्ष की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बल्ली पूजन किया गया और धर्म ध्वजा स्थापित कर रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रामलीला कमेटी के सदस्यों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

    पूजन कार्यक्रम के बाद वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, मर्यादा और नैतिक मूल्यों को जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और माता-पिता के प्रति सम्मान की प्रेरणा देता है।

    युवाओं को श्रीराम के आदर्श अपनाने की जरूरत

    कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठजनों ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत किया जा सकता है।

    25 साल से निभा रहे परंपरा

    ग्राम मोहम्मदपुर में पिछले 25 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने के लिए आयोजकों और ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इस वर्ष भी रामलीला मंचन को भव्य बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here