मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर या आसपास हुई फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहनी एक महिला सलमान खान और उनके माफी मांगने के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देती नजर आ रही है।
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद गरमाया मामला
हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित दावा सामने आया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सलमान खान से माफी मांगने की बात कही गई थी। हालांकि, इन दावों की किसी भी आधिकारिक एजेंसी या पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच वायरल हो रहे वीडियो में महिला ने सलमान खान के माफी मांगने के विचार पर कड़ी आपत्ति जताई है और उनके खिलाफ बेहद आक्रामक भाषा का प्रयोग किया है।
महिला के विवादित बयान और आरोप
वायरल वीडियो में महिला ने यह तक कह दिया कि सलमान खान तो दूर, उनका कुत्ता भी माफी मांगने को तैयार नहीं होगा। उसने लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से जुड़े मुद्दों पर भी कई बातें कहीं और समाज के समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का यह भी कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद माफी मांगने चली जाएगी, लेकिन सलमान खान को इसके लिए अनुमति नहीं देगी। सोशल मीडिया पर इस तरह के बयानों से एक बार फिर सनसनी फैल गई है।
1998 के काले हिरण मामले से जुड़ा है पुराना विवाद
गौरलतब है कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच यह तनातनी साल 1998 के चर्चित काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी हुई है। बिश्नोई समाज में काले हिरण को बेहद पवित्र और धार्मिक रूप से पूजनीय माना जाता है, और इसी घटना के बाद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को लगातार निशाना बनाया जाता रहा है। पुलिस इस पूरे मामले और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी है।


