पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी प्रशिक्षण शिविर का कलेक्टर ने किया अवलोकन
किशनगढ़ बास। जिले में पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना किसी विवाद के संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कृषि महाविद्यालय, बास कृपाल नगर में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश खुद प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचे और चल रहे प्रशिक्षण का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव में आरओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। एक छोटी सी चूक भी पूरे चुनाव को प्रभावित कर सकती है। इसलिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का समयबद्ध और नियमानुसार पालन हर हाल में सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया, नियमों, अपने दायित्वों और कानूनी प्रावधानों की भली-भांति जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या भ्रम की स्थिति न बने।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण में जो जानकारी दी जा रही है, उसका मैदान में प्रभावी क्रियान्वयन होना चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ करें। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आयोग के निर्देशों की अक्षरश पालना सुनिश्चित करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


