More
    Homeराजस्थानअलवरनाबालिग बालिका को ले जाने के मामले में कार्रवाई, अखैपुरा पुलिस ने...

    नाबालिग बालिका को ले जाने के मामले में कार्रवाई, अखैपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया

    अखैपुरा पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को न्यायालय में किया पेश, 12 अक्टूबर को परिजनों ने दर्ज कराया था मामला

    अलवर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में अखैपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका को दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

    12 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मामला

    थाना प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को बालिका के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने के इरादे से अपने साथ ले गया है।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर बालिका की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।

    आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव पुत्र दौलतराम, निवासी दिल्ली दरवाजा के बाहर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी दस्तयाब कर लिया है।

    कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here