More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशस्पोर्ट्स बाइक और डंपर की भिड़ंत, बेगमगंज में दो युवकों की गई...

    स्पोर्ट्स बाइक और डंपर की भिड़ंत, बेगमगंज में दो युवकों की गई जान

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बेगमगंज के सागर रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीड़ी ब्रांच के सामने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवक अचानक दो डंपरों के बीच फंस गए। इस दौरान एक डंपर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    डंपर के पहिए के नीचे आने से हुआ हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक स्पोर्ट्स बाइक (क्रमांक एमपी 05 एमई 5436) पर सवार थे। भोपाल की ओर जा रहे दो डंपरों के बीच में आने के बाद उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वे डंपर के पहिए के नीचे आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में शामिल डंपर हरियाणा (एच आर 58 ई 6580) में पंजीकृत बताया जा रहा है।

    प्रशासनिक अमला पहुंचा और जांच शुरू

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया और दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से मर्चुरी भवन भिजवाया। मृतकों के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here