More
    Homeराजस्थानअलवरनौगांवा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया आचार्य श्री का...

    नौगांवा में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया आचार्य श्री का पिच्छिका परिवर्तन समारोह

    आचार्य ज्ञानभूषण महाराज के 64वें अवतरण दिवस पर हुआ भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह, 

    आचार्य ज्ञानभूषण महाराज जी से पिछले दिनों अलवर में हुई बातचीत सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें https://youtu.be/oJAtm_fgH5U?si=idGJ1-Ad-9vonhEX

    नौगांवा। बस स्टैंड स्थित जैन वाटिका में रविवार को आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी मुनिराज के 34वें वर्षायोग एवं 64वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह एवं भक्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं, महिलाओं एवं युवाओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण धर्ममय हो गया।

    कार्यक्रम

    कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से बाबा ज्ञानचंद जैन, अशोक अगोनिज परिवार, पवन जैन चौधरी व उनकी पत्नी मधु जैन , गुलाब चंद जी मसाले वाले व उनका परिवार शामिल हुआ। इसके बाद मंच उद्घाटन एवं चित्र अनावरण का आयोजन किया गया। विभिन्न धार्मिक क्रियाओं में समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य श्री के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से पिच्छिका परिवर्तन का पावन कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ आचार्य श्री के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

    समारोह में प्रतिष्ठाचार्य अरविंद जैन शास्त्री (दिल्ली) ने धार्मिक विधि-विधान संपन्न कराए। मंच संचालन कमलेश जैन ‘वसंत’ (दिल्ली) ने किया। कार्यक्रम में गीतकार प्रियांश जैन (दिल्ली) की उपस्थिति भी रही। दोपहर में आयोजित वात्सल्य भोज में समाजबंधुओं ने एक साथ भोजन किया।

    इससे पूर्व शनिवार शाम को गुरु भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में आचार्य श्री ने समाजबंधुओं को धर्म, संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान नौगांवा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय आयोजकों राहुल जैन, नितिन जैन सहित पूरी टीम का सम्मान भी किया गया। 

    कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्षीय कार्यकारिणी एवं सकल दिगम्बर जैन समाज नौगांवा की ओर से किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here