More
    Homeराजस्थानजयपुरअब राजस्थान में भी मिलेगा दुबई के बीच जैसा खूबसूरत एहसास

    अब राजस्थान में भी मिलेगा दुबई के बीच जैसा खूबसूरत एहसास

    डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर स्थित ऐतिहासिक गेप सागर झील की पाल आने वाले दिनों में नए और बेहद आकर्षक रूप में नजर आएगी। नगर परिषद की ओर से इसे दुबई के समुद्र तटों की तर्ज पर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम अंतिम चरण में है। दीपावली से पहले इसके सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को झील किनारे हरियाली, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक लैंडस्केप का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा।

    डेट पाम और हार्ट शेप सेल्फी पॉइंट बनेंगे मुख्य आकर्षण

    सौंदर्यीकरण के पहले चरण में पाल पर 26 डेट पाम (खजूर) के पौधे कतारबद्ध तरीके से लगाए गए हैं, जिससे पूरे रास्ते को एक अलग ही लुक मिल रहा है। इन पेड़ों के नीचे फूलों से सजी रंगीन क्यारियां तैयार की गई हैं। इसके अलावा, झील किनारे एक 'हार्ट शेप सेल्फी पॉइंट' भी बनाया गया है। इसे सजाने के लिए बेंगलूरु और पुणे से खास 'पॉइन्सेटिया' प्रजाति के रंग-बिरंगे पौधे मंगवाए गए हैं, जो पर्यटकों के लिए फोटो खिंचवाने का मुख्य केंद्र बनेगा।

    मौसम के अनुसार बदलेगी खूबसूरती, बेंगलूरु-पुणे से आए पौधे

    नगर परिषद की योजना के अनुसार गेप सागर की पाल को मौसम के हिसाब से पूरे साल खूबसूरत बनाए रखा जाएगा। इसके लिए तीनों ऋतुओं में अलग-अलग प्रजातियों के फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। वर्तमान में डेट पाम के आसपास की क्यारियों में पिटूनिया और बायथस प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। पिटूनिया के गुलाबी, बैंगनी, सफेद और लाल रंग के फूल खिलने के बाद इस ऐतिहासिक झील की पाल का नजारा और भी सुरम्य व मनोरम हो जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here