अलवर। स्थानीय आर्य नगर में बाल भारती स्कूल के पीछे केशव वाटिका पार्क स्थित महाकाल मंदिर में 15 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा।श्रद्धालु सुरेश कुमार अग्रवाल एवं गौरी शंकर ने बताया कि इस अवसर पर महाकाल शिव मंदिर में गिर्राज महाराज की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में अलवर नगर निगम की महापौर सुमन लता अग्रवाल का सम्मान भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान भोले बाबा को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।