More
    Homeफायरिंग के तीनों आरोपियों की कराई शिनाख्त परेड, बाजार में उमड़ी भीड़

    फायरिंग के तीनों आरोपियों की कराई शिनाख्त परेड, बाजार में उमड़ी भीड़

    थानागाजी। क्षेत्र में चार लोगों पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पुलिस ने रिमांड अवधि के बाद शिनाख्त परेड कराई। इस दौरान आरोपियों को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    थानागाजी थाना क्षेत्र में 10 नवंबर को चनेजा जी की ढाणी निवासी ताराचंद, मुकेश और मदन ने पुरानी रंजिश के चलते कोलियों की ढाणी निवासी एक बच्ची, दो युवकों और एक महिला पर सुबह करीब 8:30 बजे फायरिंग कर दी थी। घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उन्हें अलवर और जयपुर रेफर किया गया था।

    वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने वाहन लेकर गांव से फरार हो गए और नांगल बानी के पहाड़ी क्षेत्र में छिप गए। पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी और थानाधिकारी महावीर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी जानकारी और कांस्टेबल हरवीर की रणनीति के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों के छिपने के ठिकाने तक पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल, 12 कारतूस, काले रंग की स्कॉर्पियो और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की थी।

    पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी ने कहा कि राजस्थान पुलिस का ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर’ है। थानागाजी क्षेत्र में अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here