More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशस्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर देशभर में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

    स्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर देशभर में मना मातृ-पितृ भक्ति दिवस

    भोपाल : पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 36, 37, 38, 39, 40, 41, 44, 58, 59, 69, 70 एवं 71 में आयोजित मातृ-पितृ भक्ति दिवस एवं वृद्धजनों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वृद्धजनों के पांव पखारे और उनकी आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही भोपाल सहित देशभर में वृद्धजनों का सम्मान, शीतल पेय वितरण, रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों के जरिये स्व. कैलाश सारंग को याद किया गया। सोशल मीडिया पर हैशटैग #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस देशभर में कई घंटो तक नं. 1 पर ट्रेंड में रहा। मंत्री सारंग के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने माता-पिता व आस-पास के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये। मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग मेरे माता-पिता के समान हैं। उनकी सेवा करना हमारा दायित्व है।

    देशभर में वृद्धजनों का हो रहा सम्मान

    मंत्री सारंग ने कहा कि केवल अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि समाज में रहने वाले हर बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान है और इसी संकल्प के साथ संपूर्ण देश में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में बुजुर्गों के पैर पखारकर, उनकी आरती उतारकर, उनका सम्मान कर हम अभिभूत हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर बुजुर्ग की सेवा हम करेंगे। मंत्री सारंग ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लगातार 7 वर्षों से जो हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं, आज उसमें बहुत बड़ी संख्या में पूरे देश में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसमें लाखों की संख्या में वृद्धजनों का सम्मान हो रहा है।

    देशभर में स्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम

    स्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि को देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। दिल्ली, पटना, रायपुर, झांसी, प्रयागराज, ग्वालियर, विदिशा, गुना, नरसिंहपुर, गाडरवारा, राजगढ़, बालाघाट, सीहोर, डबरा, अशोकनगर, जबलपुर, शिवपुरी, नसरूल्लागंज, गैरतगंज, बैरसिया, सैलाना आदि सहित प्रदेश व देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं व कायस्थ समाज द्वारा भोजन पैकेट, राशन, फल, पुस्तक, शीतलपेय, कंबल वितरण किया और बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

    सोशल मीडिया पर देशभर में नं.1 पर ट्रेंड हुआ #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस

    मंत्री सारंग के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी ने मातृ-पितृ भक्ति दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर हैशटैग #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस देशभर में कई घंटो तक नं. 1 पर ट्रेंड में रहा। युवाओं ने अपने माता-पिता एवं आस-पास के वृद्धजनों को सम्मानित कर उनके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किये।

    नरेला के इन वार्डों में वृद्धजनों का हुआ सम्मान

    स्व. कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड क्र. 71 (स्वामी विवेकानंद चौराहा), वार्ड क्र. 39 व 40 (पुराना पेट्रोल पंप 80 फिट रोड), वार्ड क्र. 36 (जैन मंदिर के पास शंकराचार्य नगर), वार्ड क्र. 59 (डबल स्टोरी अन्ना नगर), वार्ड क्र. 58 (सर्जना पार्क), वार्ड क्र. 44 (हनुमान मंदिर आचार्य नरेंद्रदेव नगर), वार्ड क्र. 41 (शादी हॉल), वार्ड क्र. 70 (पिंक टॉवर के सामने), वार्ड क्र. 69 (नर्मदा चौराहा), वार्ड क्र. 38 (एकतापुरी) एवं वार्ड क्र. 37 (मरई माता मंदिर द्वारका नगर) में वृद्धजनों का सम्मान किया गया।

    स्व. कैलाश सारंग का जीवन समाज सेवा को रहा समर्पित

    पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. कैलाश नारायण सारंग का पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपने पैतृक ग्राम बरेली में वृद्धाश्रम की स्थापना कर निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों को सम्मानपूर्ण जीवन प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया। इसके अतिरिक्त रायसेन जिले के ग्राम घाटपिपरिया स्थित नर्मदा तट पर परिक्रमावासियों के लिए आश्रम की स्थापना कर सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा के अनेक प्रकल्प आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

    16 नवंबर को इन स्थानों में वृद्धजनों का होगा सम्मान

    16 नवंबर को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 76 शाम 04:30 बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर, वार्ड क्रमांक 75 शाम 05:00 बजे केनरा बैंक के सामने करोंद, वार्ड क्रमांक 77 शाम 05:30 बजे शिव मंदिर पुलिस चौकी करोंद, वार्ड क्रमांक 78 शाम 06:00 बजे पानी की टंकी के पास विश्वकर्मा नगर करोंद सहित वार्ड क्रमांक 79 शाम 06:30 बजे सरदार पटेल स्कूल में वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here