More
    Homeदुनियाक्या फिर CEO बनेंगे जेनसन हुआंग? ट्रंप बोले- वापसी का विचार गलत...

    क्या फिर CEO बनेंगे जेनसन हुआंग? ट्रंप बोले- वापसी का विचार गलत नहीं

    वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग की कंपनी में पुनः वापसी का खुला समर्थन किया है। चीन यात्रा पर रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि कई लोग चाहते हैं कि हुआंग एक बार फिर एनवीडिया की कमान संभालें, और उनके अनुसार जेनसन हुआंग को पुनः सीईओ पद पर आसीन करना कोई अनुचित विचार नहीं है, क्योंकि उन्होंने इस घटनाक्रम से एक बड़ा सबक सीख लिया है।

    जासूसी के आरोपों और इस्तीफे के बाद उठा नेतृत्व का संकट

    उल्लेखनीय है कि जेनसन हुआंग ने पिछले सप्ताह ही एनवीडिया के सीईओ पद से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके एक चीनी महिला के साथ कथित संबंधों तथा जासूसी से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद उपजे विवाद के चलते यह स्थिति निर्मित हुई थी। इस प्रकरण ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और चीन को होने वाले एनवीडिया के एआई चिप निर्यात की नीति पर भी बड़े प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं, हालांकि जासूसी के इन आरोपों की जांच अभी भी प्रक्रियाधीन है। नेतृत्व संकट से जूझ रही इस कंपनी ने फिलहाल मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से जेनसन हुआंग की वापसी को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है।

    सिलिकॉन वैली के दिग्गजों का समर्थन और ऑनलाइन अभियान

    जेनसन हुआंग के समर्थन में सिलिकॉन वैली के कई दिग्गज कारोबारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने एकजुटता दिखाई है। उनकी वापसी की मांग को लेकर एक ऑनलाइन अभियान भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें टेस्ला प्रमुख एलन मस्क, एपिक गेम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम स्वीनी सहित अन्य उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। इस ऑनलाइन समर्थन अभियान को एक लाख अठत्तर हजार से अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त होने का दावा किया गया है, जिसके कारण तकनीकी जगत में यह मामला निरंतर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here