नौगांवा संदर्भ केंद्र में होगा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाजसेवियों और पूर्व सदस्यों का होगा सम्मान
बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक
नौगांवा । सामाजिक क्षेत्र में तीन दशक का सफर पूरा करने जा रही इब्तिदा संस्था की ओर से 18 नवंबर को 30वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर नौगांवा संदर्भ केंद्र परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में संस्था के 30 वर्षों के सफर और उपलब्धियों को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, संस्था के लिए योगदान देने वाले समाजसेवियों और पूर्व सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह के माध्यम से संस्था की तीन दशक की यात्रा, सामाजिक कार्यों और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
संस्था के कार्यकारी निदेशक यतेश यादव ने बताया कि स्थापना दिवस संस्था के लिए गौरव और उत्साह का अवसर है। उन्होंने संस्था से जुड़े सभी सदस्यों, शुभचिंतकों और नगरवासियों से समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

