More
    Homeराजनीतिराहुल के आरोपों के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत...

    राहुल के आरोपों के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- भारत सही रास्ते पर

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिक्की (FICCI) के शताब्दी सम्मेलन में देश की अर्थव्यवस्था और विकास की रफ्तार पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बीते 12 से 13 वर्षों में 50 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने गरीबी को पीछे छोड़ दिया है और यह उपलब्धि विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में भी सामने आई है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरानी सरकारों की नीति और इच्छाशक्ति दोनों में कमी थी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आर्थिक आपदा वाले बयान का भी जवाब दिया और कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसे मूडिज, एसएंडपी ग्लोबल, विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक जैसी संस्थाएं भी मान रही हैं।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    फिक्की के 100 साल और आत्मनिर्भरता पर जोर

    फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संस्था के 100 साल पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने संस्था से जुड़े वर्तमान और पूर्व सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि किसी संगठन का एक सदी तक सक्रिय रहना और बदलते समय के साथ खुद को ढालना सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से 'इंडिया फर्स्ट' को अपना आधार बनाने की अपील की और कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर होगा तथा कारोबार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए समय-समय पर आत्मचिंतन जरूरी है और पुरानी सरकारों के साथ उद्योग जगत के खट्टे अनुभवों का असर आज भी दिखता है।

    गरीबी उन्मूलन और उद्योगों के सम्मान का संदेश

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 1970 के दशक में जब गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था, तब भी गरीबी खत्म करने की संभावना थी, लेकिन उस समय नीतियों और इच्छाशक्ति में कमी रही। उन्होंने कहा कि देश तभी आगे बढ़ता है जब छोटे कारोबारियों, उद्योगों, संपत्ति बनाने वालों और करदाताओं का सम्मान किया जाए, न कि उन्हें हर समय निशाना बनाया जाए।

    राहुल गांधी के आर्थिक आपदा वाले आरोपों पर पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि भारत आर्थिक आपदा के करीब पहुंच रहा है, युवाओं को डिग्री के बाद नौकरी का भरोसा नहीं है, पेपर लीक का डर है, छोटे व्यापारी परेशान हैं और रोजगार के मौके कम हो रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि आर्थिक असमानता बढ़ रही है और यह स्थिति खुद प्रधानमंत्री मोदी ने पैदा की है। इस पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक मजबूती, संस्थाओं के आकलन और 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने के आंकड़ों का हवाला देकर विपक्ष के दावों को खारिज किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here