More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई में बड़ा हादसा टला? 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,...

    मुंबई में बड़ा हादसा टला? 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, राहत कार्य जारी

    मुंबई। लालबाग स्थित चिवड़ा गली में पूनम बिल्डिंग में गुरुवार, 19 नवंबर को आग लगने की घटना सामने आई। मुंबई अग्निशमन दल को सुबह 10:16 बजे आग लगने की सूचना मिली। यह आग बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर लगी है, जबकि यह इमारत ग्राउंड प्लस दस मंजिल की है। सुबह 10:50 बजे अग्निशमन दल ने आग को लेवल-1 घोषित किया। मौके पर दमकल की तीन फायर इंजन, एक फायर टैंकर, दो जंबो टैंकर, एक हाई राइज फायर फाइटिंग व्हीकल, एक ब्रीदिंग अपरेटस वैन, एक टर्न टेबल लैडर, एक एडवांस्ड लाइटिंग प्लांट और अन्य दमकल वाहन तैनात किए गए हैं।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक टीमें मौके पर तैनात

    घटनास्थल पर मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस, नगर निगम के संबंधित विभागों के कर्मचारी, बेस्ट के कर्मचारी और स्थानीय वार्ड के कर्मचारी भी मौजूद हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पूनम बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों और पुलिस की जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह का पता चल सकेगा।

    पिछले महीने कुर्ला की इमारत में भी लगी थी आग

    पिछले महीने मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित एक 13 मंजिला रिहायशी इमारत की इलेक्ट्रिकल डक्ट में अचानक भीषण आग लग गई थी। उस हादसे में तीन बच्चों समेत कुल नौ लोग घायल हो गए थे और दमकल विभाग व नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया था। कुर्ला पश्चिम में स्थित कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर पांच में यह घटना तड़के करीब 6:53 बजे हुई थी। उस मामले में आग लगने का मुख्य कारण इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट को माना गया था, जिससे आग तेजी से ऊपर की मंजिलों की ओर फैलने लगी थी और सुबह के समय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here