More
    Homeराज्यमहाराष्ट्र50 हजार की रिश्वत लेते ही फरार हुआ कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर को एसीबी...

    50 हजार की रिश्वत लेते ही फरार हुआ कॉन्स्टेबल, सब-इंस्पेक्टर को एसीबी ने पकड़ा

    मुंबई। वीपी रोड पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोपी और उसकी मां की मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लिया गया है, जबकि रिश्वत की रकम लेने वाला कॉन्स्टेबल मौके से फरार हो गया। वीपी रोड पुलिस थाने से जुड़े इस मामले में ब्यूरो ने बुधवार, 18 नवंबर को जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक के कहने पर एक कॉन्स्टेबल ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही वह पैसे लेकर भाग निकला।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    25-25 हजार रुपये के हिसाब से मांगी थी रकम

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुताबिक, 39 वर्षीय शिकायतकर्ता और उसकी मां के खिलाफ वीपी रोड पुलिस थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले की जांच परिवीक्षाधीन पुलिस उपनिरीक्षक हरेश्वर यशवंत शेंडे कर रहे थे। आरोप है कि जांच में शिकायतकर्ता और उसकी मां को मदद पहुंचाने के एवज में शेंडे ने दोनों के नाम पर 25-25 हजार रुपये के हिसाब से कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत न देने की इच्छा जताते हुए शिकायतकर्ता ने 16 नवंबर को मुंबई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

    जाल बिछाकर कार्रवाई, सब-इंस्पेक्टर हिरासत में

    शिकायत मिलने के बाद 16 और 18 नवंबर को आरोपों का सत्यापन किया गया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर द्वारा 50 हजार रुपये मांगने और रकम लेने की सहमति देने की पुष्टि हुई। इसके बाद 18 नवंबर को जाल बिछाया गया। आरोप है कि शेंडे ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम अपने साथ ड्यूटी पर मौजूद कॉन्स्टेबल धनंजय दिलीप वायसे को देने के लिए कहा। कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन टीम को देखकर रकम लेकर फरार हो गया। ब्यूरो ने सब-इंस्पेक्टर शेंडे को शाम 7:26 बजे वीपी रोड पुलिस थाने से हिरासत में लिया और उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए। फरार कॉन्स्टेबल का मोबाइल फोन भी थाने से बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपियों के घरों की तलाशी और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है, जबकि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here