More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल से बड़ी पहल: मुर्गियों के लिए एवीयन फ्लू वैक्सीन का हुआ...

    भोपाल से बड़ी पहल: मुर्गियों के लिए एवीयन फ्लू वैक्सीन का हुआ विमोचन

    भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में मुर्गियों के लिए विकसित निष्क्रिय एच-5 एन-1 (क्लेड 2.3.2.1ए) अत्यधिक रोगजनक एवीयन इन्फ्लूएंजा वायरस वैक्सीन का विमोचन किया।

    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पशुपालकों की सहभागिता

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आनंद नगर में आयोजित इस समारोह में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजेश चौकसे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पशुपालक और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मुर्गियों में एवीयन इन्फ्लूएंजा संक्रमण की प्रभावी रोकथाम की दिशा में इस वैक्सीन का विकास एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here