More
    Homeराज्ययूपीखेत को टाउनशिप बताकर निवेशक से 10 लाख ठगे

    खेत को टाउनशिप बताकर निवेशक से 10 लाख ठगे

    अलीगढ़। थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास प्लॉट दिलाने का झांसा देकर गुरुग्राम के एक निवेशक से 10 लाख रुपये ठगने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने कंपनी निदेशक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गुरुग्राम के सेक्टर 95-ए (वजीरपुर एक्सटेंशन) निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मार्च 2025 में एटा के दहेलियापूठ निवासी विष्णु शर्मा की कंपनी श्याम राधिका होम जोन प्रा. लि.’ के प्रोजेक्ट राधारानी टाउनशिप’ में 200 वर्ग गज का प्लॉट बुक किया था। यह प्रोजेक्ट टप्पल के गांव गौरोला में बताया गया था। प्लॉट नंबर ठ-31 का सौदा 19 लाख रुपये में तय हुआ था। विजय कुमार के मुताबिक, उन्होंने मई 2025 तक चेक, एनईएफटी, फोन-पे और नकद के जरिए 10 लाख रुपये दिए। विजय कुमार जब प्लॉट देखने पहुंचे तो वहां गेहूं की फसल खड़ी थी और टाउनशिप नहीं थी। खेत के मालिक किसान ने कहा कि उसने अपनी जमीन किसी कंपनी को नहीं बेची है। आरोप है कि कंपनी निदेशक ने विजय कुमार की सहमति के बिना प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शिकायत केअनुसार पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए। खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपी ने नोएडा स्थित अपना दफ्तर बंद कर दिया। विजय कुमार ने बताया कि अप्रैल 2026 में समझौता पत्र लिखने के बावजूद उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए। पैसे मांगने पर आरोपी ने 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here