More
    Homeराज्यराजस्थानगोलोक धाम में 29 नवंबर को होगा राष्ट्रीय जैन पत्रकार महासम्मेलन, श्रीमती...

    गोलोक धाम में 29 नवंबर को होगा राष्ट्रीय जैन पत्रकार महासम्मेलन, श्रीमती त्रिशला गोधा को मिलेगा ‘राजा श्रेणिक पुरस्कार-2026’

    जयपुर के चाकसू स्थित श्री गोलोक धाम में 29 नवंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार महासम्मेलन एवं वैचारिक गोष्ठी का आयोजन होगा। इस दौरान श्रीमती त्रिशला गोधा को राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

    जयपुर | Mission Sach News

    जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के तत्वावधान में और चातुर्मास आयोजन समिति के सहयोग से आगामी 29 नवंबर (रविवार) को राष्ट्रीय जैन पत्रकार महासम्मेलन एवं वैचारिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में चाकसू के निमोड़िया स्थित श्री गोलोक धाम में संपन्न होगा। इस महासम्मेलन में देशभर से जैन पत्रकार, संपादक, साहित्यकार, लेखक और प्रबुद्धजन शिरकत करेंगे।

    ​पत्रकारिता की दिशा और समाज संरक्षण पर होगा मंथन

    जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या ने बताया कि सम्मेलन में जैन पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति, समाज एवं संस्कृति के संरक्षण में मीडिया की भूमिका, धार्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार और पत्रकारिता की दिशा एवं दशा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। वक्ताओं द्वारा निष्पक्ष, निर्भीक और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने तथा जैन धर्म के सिद्धांतों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    ​श्रीमती त्रिशला गोधा को मिलेगा ‘राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार-2026’

    कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दैनिक ‘समाचार जगत’ के संस्थापक व समाज भूषण स्व. श्री राजेन्द्र के. गोधा की धर्मपत्नी एवं समाचार जगत की स्वामी, प्रकाशक व मुद्रक श्रीमती त्रिशला गोधा को प्रतिष्ठित ‘राजा श्रेणिक जैन पत्रकारिता पुरस्कार-2026’ से अलंकृत किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारों का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन भी आयोजित होगा।

    ​पोस्टर विमोचन और सेवा प्रकल्पों की जानकारी

    महासम्मेलन की तैयारियों के तहत पूज्य आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। अपने आशीर्वचन में आचार्य श्री ने गोलोक धाम में चल रही जनकल्याणकारी परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ‘1 करोड़ वृक्षारोपण योजना’ के तहत क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रथम चरण में लगभग 300 गायों का संरक्षण किया जा रहा है और अन्य कई सेवा कार्य निरंतर जारी हैं।

    ​पोस्टर विमोचन में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

    इस अवसर पर जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या, कार्यक्रम संयोजक दीपक गोधा एवं सुरेन्द्र बड़जात्या, गोलोक सेवा समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जैन, प्रवक्ता चेतन जैन निमोडिया, उपाध्यक्ष नितिन बनेठा, छोटा गिरनार अध्यक्ष प्रकाश बाकलीवाल, विनोद सेठी, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अनिल जैन बनेठा, महामंत्री पारस जैन बाकलीवाल और कोषाध्यक्ष रमेश गंगवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here