More
    Homeराज्ययूपीशादी के बाद जेवर-न (अलीगढ़) कॉलेज संचालक पर छात्र से मारपीट का...

    शादी के बाद जेवर-न (अलीगढ़) कॉलेज संचालक पर छात्र से मारपीट का आरोप

    अलीगढ़। कोतवाली अतरौली के हरनोट भोजपुर गांव में इंटर कॉलेज संचालक पर नौ वर्षीय छात्र से मारपीट का आरोप लगा है। छात्र के पिता ने पाली मुकीमपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव के भानु प्रकाश पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा दीपांशु गांव के एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर कॉलेज संचालक ने उनके बेटे के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की। भानु प्रकाश के मुताबिक, बच्चे के शरीर पर चोटें आई हैं और उसे अंदरूनी चोट भी लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज संचालक सपा नेता है और दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है। थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here