More
    Homeराज्यबिहारआरा में 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिला...

    आरा में 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

    आरा,। भोजपुर जिले के आरा में एक 23 वर्षीय युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने का मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास रविवार सुबह नाले किनारे झाड़ियों से युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान पिपराहियां गांव के वार्ड नंबर-3 निवासी बिंदा लाल यादव के पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई है। वह आरा के सपना सिनेमा के पास एक मोटर गैरेज में हेल्पर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, संतोष घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिनों बाद रविवार सुबह हसनपुरा गांव के पास चिमनी भट्ठा स्थित नाले के किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि संतोष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here