More
    Homeखेलऋषभ टीम का माहौल सकारात्मक बनाते हैं : जुरेल

    ऋषभ टीम का माहौल सकारात्मक बनाते हैं : जुरेल

    वेलिंगटन । युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत की जमकर प्रशंसा की है। जुरेल का मानना है कि ऋषभ टीम का माहौल सकारात्मक बनाते हैं। जुरेल के अनुसार उनकी बल्लेबाजी जितनी अच्छी है उतना ही उनका व्यवहार भी है। वह सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हैं। इस युवा क्रिकेटर का कहना है कि उनकी बल्लेबाजी देखकर मुझे हैरानी होती है। इसलिए मैं हमेशा से प्रयास करता रहा हूं कि बल्लेबाजी के दौरान उनकी मानसिकता कैसी रहती है इसका मुझे अंदाजा लगाना है।  
    जुरेल के अनसार इसी लिए जब भी मैं उनसे बात  करता हूं तो उनकी बल्लेबाजी की रणनीति के बारे में पूछता हूं। कई बार मैंने देखा है कि वह पारंपरिक शॉट की जगह पर आक्रामक रुख अपनाते हुए क्रीज से बाहर निकलकर अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते करते हुए बड़े शॉट लगाकर  गेंदबाजों को हैरान कर देते हैं। उनका यही अंदाज मुझे पसंद हैं। जुरेल ने पंत को अपना पसंदीदा खिलाड़ी और सलाहकार बताते हुए कहा, मैं उन्हें एक खिलाड़ी और मेंटर दोनों के रूप में बेहद पसंद करता हूं। जब भी मेरी उनसे बातचीत होती है, वह हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और अच्छा माहौल लेकर आते हैं। हमारी टीम में उनके जैसा खिलाड़ी होना शानदार बात है।वहीं जुरेल ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं। देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना मेरी प्राथमिकता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here