More
    Homeखेलमुम्बई इंडिया को बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करना होगा :...

    मुम्बई इंडिया को बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करना होगा : उथप्पा

    मुम्बई । पूर्व क्रिकेटर और मुम्बई इंडियंस के नये बल्लेबाज कोच रोबिन उथप्पा ने कहा है कि टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करना होगा। इससे उसे पहले की तरह ही प्रशंसकों का समर्थन मिलेगा। आईपीएल में पांच बार की विजेता रही मुम्बई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ सत्र में लगातार खराब रहा है जिससे वह अंक तालिका में काफी निचले स्थान पर रही है। अब जबकि टीम के साथ ही कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। जिससे टीम की संभावनाएं पहले से बेहतर नजर आती हैं। उथप्पा ने कहा, मुंबई इंडियंस को दोबारा अपनी पहचान साबित करने और प्रशंसकों का भरोसा जीतने एक टीम के रूप में हमें कई चीजों पर काम करना होगा।
    उथप्पा को इस बार कीरोन पोलार्ड की जगह पर बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। वहीं टी दिलीप फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी मिचेल मैक्लेनाघन को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। उथप्पा ने कहा कि क्रिकेट से बड़ा कोई नहीं है। इसलिए सभी को लगातार सीखने के लिए तैयार रहना चाहिये। साथ ही कहा कि जब आप लगातार सीखने तैयार रहते हैं तो आपके अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही कहा कि खिलाड़ी के तौर पर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अपने खेल, टीम के उद्देश्यों और लक्ष्यों को लेकर आपका रुख स्पष्ट होना चाहिये। साथ ही कहा कि उनका जोर खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी का माहौल देना और उनकी जरूरत के समय उपलब्ध रहना होगा। इसके साथ ही अच्छे प्रदर्शन के लिए जो भी जरुरी हो वह सुविधा उन्हें उपलब्ध करायेंगे।
    उथप्पा ने आगे कहा, कई बार अनुभवी खिलाड़ियों से केवल बातचीत से ही लाभ हो जाता है। साथ ही कहा कि मेरी कोचिंग का तरीका हमेशा यही रहा है कि खिलाड़ी को रुख को समझते हुए उसे सहासता दी जाये।।
    उथप्पा ने कहा कि मेरा काम खिलाड़ियों को केवल लक्ष्यों के प्रति जवाबदेह बनाए रखना और उनके व्यक्तिगत उद्देश्यों को टीम के बड़े लक्ष्य के साथ जोड़ना है। उनका मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के प्रदर्शन में सुधार तभी संभव है, जब उसे सही माहौल और अपनी क्षमता दिखाने की आजादी मिले। उन्होंने भरोसा जताया कि मुंबई की मौजूदा टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। टीम ने हाल ही में ट्रेड करार के जरिये तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हो पंजाब किंस से लिया है। अर्शदीप को ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जगह पर लिया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here