More
    Homeदेशदिल्ली में पुराने वाहनों पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट ने...

    दिल्ली में पुराने वाहनों पर लग सकती है रोक, सुप्रीम कोर्ट ने सुझाया नया रास्ता

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़े संकेत दिए हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी में केवल भारत स्टेज-VI (BS-VI) उत्सर्जन मानकों को पूरा करने वाले वाहनों को ही चलने की अनुमति देने पर विचार कर सकता है। इसके साथ ही कोर्ट ने अगले पांच वर्षों में व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली से पूरी तरह बाहर रखने के लिए एक दीर्घकालिक योजना का प्रस्ताव भी रखा है।

    सीजेआई सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान ये महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं। पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दिल्ली में केवल BS-VI वाहनों को ही चलने की अनुमति देने को लेकर वे पूरी तरह स्पष्ट हैं, भले ही एनसीआर के अन्य हिस्सों में ऐसा लागू न हो।

    दिल्ली की सीमाओं पर गोदाम बनाने का प्रस्ताव सुनवाई के दौरान अदालत ने सुझाव दिया कि दिल्ली की सीमाओं पर बड़े गोदाम बनाए जाएं, जहां बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहन अपना सामान उतार सकें। इसके बाद, इस सामान को छोटी बैटरी से चलने वाली या अन्य प्रदूषण न फैलाने वाली गाड़ियों के माध्यम से शहर के भीतर अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जाए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here