More
    Homeदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, कुशीनगर में...

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ीं, कुशीनगर में हादसा

    कुशीनगर। हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मथौली नगर पंचायत कार्यालय के सामने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट समेत तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में सुकरौली की ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए, हालांकि तीनों गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

    कप्तानगंज की ओर से हाटा जा रहा था काफिला

    सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला शुक्रवार को कप्तानगंज की तरफ से हाटा के लिए निकल रहा था। मथौली नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हाटा की ओर आगे बढ़ा। इसी बीच काफिले के पिछले हिस्से में चल रहीं तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इनमें गोरखपुर के किसान मोर्चा के एक पदाधिकारी का वाहन, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख की स्कॉर्पियो और सुरक्षा में तैनात टाटा सूमो शामिल थी।

    मौके पर पहुंचे आसपास के लोग

    हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। दुर्घटना के बाद काफिले में कुछ पल के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। काफिले में मौजूद लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे हटवाया, जिसके बाद काफिला अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here