More
    Homeराजस्थानकोटाजैसलमेर में बिना मुकाबले प्रधान बने अब्दुल रहमान, कांग्रेस को मिली पहली...

    जैसलमेर में बिना मुकाबले प्रधान बने अब्दुल रहमान, कांग्रेस को मिली पहली सफलता

    जैसलमेर। जैसलमेर जिले की 10 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही है, इसी कड़ी में भणियाणा पंचायत समिति में कांग्रेस का खाता खुल गया है। इस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल रहमान निर्विरोध रूप से प्रधान चुन लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि तमाम समितियों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा है, हालांकि भाजपा कुछ स्थानों पर निर्दलीय और अन्य दलों के विजयी सदस्यों को अपने पक्ष में जोड़कर प्रधान पद हथियाने की कोशिश में लगी है। तय समय-सारणी के मुताबिक संबंधित पंचायत समितियों में सभा आयोजित कर पर्चा दाखिल करने, जांच करने और नाम वापस लेने की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जरूरत पड़ने पर वोटिंग करवाई जाएगी।

    भणियाणा में निर्विरोध चयन और अन्य समितियों में नामांकन

    भणियाणा पंचायत समिति में प्रधान पद के लिए कांग्रेस के अब्दुल रहमान निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं राजमथाई मुख्यालय फलसूंड पंचायत समिति से कांग्रेस के टिकट पर छताराम और भाजपा की ओर से अर्चनादेवी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।

    सांकड़ा, नाचना और खुहड़ी पंचायत समिति का चुनावी हाल

    सांकड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस की ओर से धर्मवीरसिंह राठौड़ तथा भाजपा की तरफ से सागरकंवर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इसके अलावा नाचना पंचायत समिति में कांग्रेस से सतबाई और भाजपा से राधा सोनी ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन जमा करवाया है। वहीं खुहड़ी पंचायत समिति से भाजपा की प्रधान प्रत्याशी अमीषा राठौड़ और कांग्रेस की ओर से सलीमत पत्नी सलीम खान ने प्रधान पद हेतु पर्चा भरा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here